बागेश्वर:- लापता हुई 20 साल की युवती….बहन के आभूषण ले जाने का आरोप….. दर्ज हुई प्राथमिकी

बागेश्वर। जिले से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां बिनौला गांव की 20 वर्षीय युवती 21 नवंबर से लापता है और उस पर बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप भी है। बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने की खबर सामने आई है जो कि 21 नवंबर को तड़के करीब 3:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई और जाते समय बड़ी बेटी के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई तथा अब उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है जिसके चलते बीते 24 नवंबर की रात पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सावला रंग , कद करीब साढ़े चार फीट बताया जा रहा है और घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पजामा और काले रंग की हुडी पहनी थी। मामले की जांच और युवती तथा आभूषणों की तलाश अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है।

Advertisements

Leave a Reply