
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को दोगुना कर दिया गया है और चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या भी 50 हो गई है। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि को 5 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। प्रतियोगिता में शामिल खेलों की संख्या भी 32 से बढ़कर 50 करने का निर्णय लिया गया है। उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन करने का अनुमोदन भी किया है उन्होंने आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी खाली भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन भी किया है।



