UKSSSC:- युवाओं के टूटे हुए विश्वास को फिर से कायम करना मेरी प्राथमिकता- नवनियुक्त अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया

उत्तराखंड राज्य में यूकेएसएसएससी द्वारा पिछले वर्षों में कराई गई परीक्षाओं में धांधली के चलते कई युवाओं का विश्वास डगमगाया है और इस दौरान गई आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया का इस मामले में कहना है कि सरकार ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है वह उसे बेहतर ढंग से पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। पिछले वर्षों में हुई धांधली के कारण कई युवाओं का विश्वास टूटा है उस विश्वास को कायम करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Advertisements

बता दें कि वर्तमान समय में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हर तरफ से किरकिरी हो रही है। ऐसे में पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया नए अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है। अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद जीएस मर्तोलिया ने प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं को बताया। उनका कहना था कि वह सरकार द्वारा मिली जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और युवाओं का विश्वास बरकरार रखेंगे।