फिर बढ़ने लगा खतरा, मौजूदा कोविड-19 गाइडलाइंस 31 दिसंबर तक बढ़ाई

कोरोना के नए वेरिएंट ने सभी देशों के मन में भय पैदा किया हुआ है| जिससे सभी देश इस वेरिएंट को देखते हुए सावधानी बरत रहे हैं| क्योंकि यह वायरल काफी ज्यादा तेजी से फैल रहा है| साथ ही कोरोना भी अभी पूरी तरीके से समाप्त नहीं हुआ है| ओमिक्राॅन वायरस को देखते हुए केंद्र सरकार ने देशव्यापी कोविड-19 रोकथाम गाइडलाइन को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है| इसके साथ साथ केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है|

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 25 नवंबर को जारी किए गए कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा|

ओमिक्राॅन के बढ़ते प्रभाव को देखकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी और जांच का निर्देश दिया है| अजय भल्ला ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उनकी भी जांच की जानी चाहिए|