Almora – भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society) अल्मोड़ा की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव संपन्न, मनोज सनवाल बने अध्यक्ष

आज बेस चिकित्सालय परिसर में हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा की मैनेजिंग कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ| जिसमें मनोज सनवाल चेयरमैन चुने गए| चेयरमैन के अलावा और भी कई पदों का चुनाव हुआ| यहां मौजूद कार्यपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई| सभी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ|

इस नई कार्यकारिणी में विनीत बिष्ट वाइस चेयरमैन, आशीष वर्मा कोषाध्यक्ष, बीएस मनकोटी राज्य प्रतिनिधि पद पर चुने गए| नगरपालिका प्रकाश चंद्र जोशी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को रेडक्रॉस की शपथ दिलाई| कार्यक्रम की अध्यक्षता का आनंद सिंह बगडवाल और संचालन डॉ दिपाकर डेनियल ने किया| मनोज सनवाल ने इस मौके पर कहा कि उप समितियों के गठन के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी|

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशन गुरुरानी, डॉ जेसी दुर्गापाल, भैरव गोस्वामी, चंद्रमणि भट्ट, सुनील कर्नाटक, परितोष जोशी, प्रफुल्ल पंत, केवल सती, एलके पंत, त्रिलोचन जोशी, वैभव पांडे, कृष्ण बहादुर, दीपक जोशी, कार्तिक साह आदि लोग मौजूद थे|