जानिए कहां होगा विधानसभा शीतकालीन सत्र का आयोजन, गैरसैण या देहरादून

शीतकालीन सत्र को लेकर पिछले कुछ महीनों से सरकार असमंजस में थी। सरकार निर्णय नहीं कर पा रही थी कि शीतकालीन सत्र का आयोजन कहां किया जाए गैरसैण या देहरादून में मगर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि विधानसभा शीतकालीन सत्र का देहरादून में आगामी 9 व 10 दिसंबर को आयोजन किया जाएगा।

Advertisements

उनका कहना है कि शीतकालीन सत्र को लेकर प्रतिपक्ष व सभी नेताओं ने मिलकर निर्णय लिया है। सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री बंशीधर भगत व प्रतिपक्ष नेता प्रीतम सिंह के साथ बातचीत हुई तथा दोनों ही नेताओं ने देहरादून में आयोजित विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर सहमति जताई।