Uttarakhand-पीएसी में तैनात कॉन्स्टेबल को भारी पड़ा महिला का झांसा….. गवाएं दो लाख रुपए

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक 31 वी वाहिनी पीएसी में तैनात कॉन्स्टेबल को फेसबुक पर पुराने नोट, सिक्के खरीदने का विज्ञापन देखना काफी भारी पड़ गया। दरअसल इस मामले में तहरीर देते हुए ग्राम बेवड़ाफोखरा पोस्ट देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी कुंदन सिंह अधिकारी द्वारा बताया गया कि वह 31 वी वाहिनी पीएसी की कंपनी में आरक्षी पद पर तैनात है और कुंदन अधिकारी के नाम से उसने फेसबुक पर अपना अकाउंट बना रखा है। इसके साथ ही उसे पुराने नोट और सिक्के इकट्ठा करने का शौक है। बीते 2 मई 2022 को उसने विज्ञापन देखा जो कि ओल्ड क्वायन बायर का था। जिसमें एक नंबर दिया गया था। उसने उस मोबाइल नंबर को सेव कर दिया।

Advertisements

जब उसने मोबाइल नंबर को सेव किया तो उसने एक युवती ने अपनी डीपी लगाई हुई थी और उसने जमा किए हुए पुराने सिक्के तथा नोट उस नंबर पर भेज दिए। बता दें कि युवती ने उन नोट और सिक्कों की कीमत 15266900 बताई और कंपनी के चयन के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद उसने एग्रीमेंट पेपर चार्ज के नाम पर ₹599 जमा करवाने को कहा। जिसके बाद पीड़ित ने कहा कि उसे युवती
पर विश्वास नहीं है लेकिन युवती ने पीड़ित को अपना आईडी, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बिजनेस लाइसेंस भेज दिया। उन सब दस्तावेजों में युवती का नाम रश्मि तोमर था जिसके बाद उसने रजिस्ट्रेशन हेतु ₹599 जमा कर दिए और रश्मि तोमर ने उसे एक नंबर देते हुए कहा कि इसमें संपर्क करो जहां उसे एग्रीमेंट चार्ज, फाइल, इनकम टैक्स, सेल टैक्स ,आरबीआई चार्ज, जीएसटी का चार्ज जमा करने को कहा। उस पर विश्वास कर पीड़ित ने 22 मई को 209731 रुपए की धनराशि उस खाते में जमा कर दी। जिसके बाद वह और रुपए मांगने लगी जब पीड़ित को इस मामले में ठगी का अहसास हुआ तो उसने इस मामले की तहरीर साइबर थाना पुलिस को दी। बता दें कि पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।