शहीद सम्मान यात्रा :- वीर सपूतों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

प्रदेश भर में चल रही शहीद सम्मान यात्रा आज अल्मोड़ा पहुंची जहां नंदा देवी प्रांगण में शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर अल्मोड़ा जनपद के समस्त विकास खंडों से ली गई शहीदों के आंगन की मिट्टी को भी एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मसूरी विधायक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलखवाल, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत,जिला महामंत्री भाजपा महेश नयाल, जिला मंत्री विनित बिष्ट, नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कैलाश गुरुरानी, आदि उपस्थित रहे।