
अल्मोड़ा जिले में दोपहिया वाहन पर सहसवार यदि हेलमेट नहीं पहनाता तो चालान काटा जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों में की गई सख्ती के बाद दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और जिले में इस नियम का असर साफ देखने को मिल रहा है। इस नियम का उल्लंघन करने के चलते 21 लोगों के चालान भी कट चुके हैं और ऐसे में अब अधिकांश लोग 2 हेलमेट के साथ ही सफर करते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि इसके बावजूद भी अभी भी कई ऐसे सहसवार हैं जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन पर बैठकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 21 वाहन चालकों के चालान काटे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने नगर के माल रोड धारानौला , करबला और शिखर तिराहा सहित प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिन दो पहिया वाहनों पर चालक हेलमेट पहने हुए थे लेकिन पीछे सहसवार ने हेलमेट नहीं पहना था उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई और यह अभियान आने वाले दिनों में और अधिक तीव्र किया जाएगा तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।



