Uttarakhand:- राज्य में नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड राज्य में नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए जिसमें 13 बेटियां भी चयनित है। राजस्व विभाग में नई नौकरियों के साथ और प्रदेश की तहसीलों में अधिकारियों की नई टीम जिम्मेदारी संभालेगी। मुख्यमंत्री द्वारा नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और कहा कि उनके फैसले का सीधा असर लोगों की जमीन आजीविका और अधिकारों पर पड़ता है इसलिए नामांतरण पैमाइश सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर तथा सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए तथा उन्होंने कर्तव्य निष्ठ होकर अपना काम करने की नसीहत भी अधिकारियों को दी और तहसील में आने वाले हर व्यक्ति की बात धैर्य से सुनने तथा जरूरी दस्तावेजों और प्रक्रिया की सही जानकारी भी लोगों को देने के लिए कहा।

Advertisements

Leave a Reply