
उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा अभियान चलाया गया यहां पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चमोली पुलिस ,एटीएस एवं सात असम एटीएस द्वारा संयुक्त सुरक्षा अभियान चलाया गया और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल व त्वरित रिस्पांस और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी को लेकर पूरे धाम में गहन निरीक्षण तथा चेकिंग अभियान संचालित किया गया। मंदिर परिसर के इनर एवं आउटर कार्डन क्षेत्र का टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है इसके साथ अस्पताल परिसर ,होटल, पार्किंग स्थल , भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग भी की गई। स्थानीय निवासियों व व्यापारियों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है।
Advertisements


