
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है दिन- प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में लोग चार धाम पहुंच रहे हैं। 19 अप्रैल से गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का आगाज हुआ था और 22 अप्रैल को केदारनाथ व 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे जिसके बाद से अब तक 11 लाख से भी अधिक श्रद्धालु चार धामों में दर्शन कर चुके हैं केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रतिदिन औसतन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं खराब मौसम भी श्रद्धालुओं को नहीं रोक पा रहा है और कई चुनौतियों का सामना करने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धामों में दर्शन कर चुके हैं जिसमें से केदारनाथ धाम में 4.50 लाख से अधिक बद्रीनाथ में 2.70 लाख, गंगोत्री में 1.65 लाख और यमुनोत्री में 1.69 लाख से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।


