रुद्रपुर:- जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की संदिग्ध अवस्था में मौत….. विभाग को ठहराया जिम्मेदार

रुद्रपुर। आज दिनांक 5 अक्टूबर 2022 को बुधवार के दिन जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का शव उनके कमरे में मिला है। बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी की मौत संदिग्ध अवस्था में हुई है तथा उनके कमरे में उनका शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रशासनिक अधिकारी के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसी दौरान की गई जांच पड़ताल में पुलिस को प्रशासनिक अधिकारी के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मौत का जिम्मेदार विभाग को ठहराया गया है।

Advertisements

बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी मूल रूप से पिथौरागढ़ मुनस्यारी के निवासी प्रवीण सिंह पंचपाल हैं जिनका प्रमोशन बीते मार्च माह में हुआ था और वह उधम सिंह नगर जिला उद्योग केंद्र में बतौर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बीते मंगलवार को जब सब लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए तो पंचपाल अपने कमरे से सुबह 11:00 बजे तक उठकर नहीं आए। जिसके बाद स्वजनों को कुछ शंका महसूस हुई। जिसके बाद स्वजनों ने खिड़की से झांका तो कमरे के अंदर उनका शव पड़ा था। इससे घर में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की छानबीन की तो उन्हें सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें लिखा गया था कि प्रशासनिक अधिकारी लंबे समय से बैकपेन से परेशान है जिसके चलते उन्होंने विभाग से उन्हें ट्रांसफर दिलाने की अपील की मगर उनकी अपील किसी ने भी नहीं सुनी। उन्होंने मौत का जिम्मेदार विभाग को ठहराया है।