प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात….. दून- दिल्ली एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण…. मुख्यमंत्री धामी की भी हुई तारीफ

उत्तराखंड राज्य के इतिहास में आज 14 अप्रैल 2026 का दिन हमेशा के लिए दर्ज हो गया है आज उत्तराखंड को काफी बड़ी सौगात मिली है। राज्य में देहरादून से दिल्ली का सफर अब मात्र ढाई घंटे में तय होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 212 किलोमीटर लंबी इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण किया उन्होंने दून- दिल्ली इकोनामिक कॉरिडोर समेत जल विद्युत परियोजनाओं और अन्य योजनाओं की सौगात भी उत्तराखंड को दी। लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री में नरेंद्र मोदी ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रम्हकमल का स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शॉल और नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी स्मृति चिन्ह प्रधानमंत्री को भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण से जनता का दिल जीत लिया और वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए लोकप्रिय, कर्मठ और युवा जैसे विशिष्ट शब्दों का प्रयोग किया।

Leave a Reply