

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर नगर के खजांची मोहल्ले में छात्रा ने अपने कमरे में लटक कर जान दे दी। छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला है। जानकारी के मुताबिक शीतलाखेत क्षेत्र के नौला गांव की रहने वाली बालिका एसएसजे परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और वह अपने भाई के साथ सेलाखोल जोहरी बाजार मोहल्ले में किराए के कमरे में रह रही थी जब उसने अपनी जान दी तो उसका भाई लाइब्रेरी गया हुआ था, भाई ने जब अपनी बहन को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया इसके बाद वह तुरंत कमरे में पहुंचा और देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तब भाई ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा तो बहन फंदे से लटकी हुई थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस भी मौके पर पहुंची फिलहाल पुलिस छात्रा के जान देने के कारणों का पता लगा रही है।

