पिथौरागढ़:- आदलि कुशलि कुमाउनी मासिक पत्रिका के तत्वावधान में हुयी विविध प्रतियोगिताएं

प्रकाशक एव़ं सम्पादक डॉ. सरस्वती कोहली (पिथौरागढ़) द्वारा पिथौरागढ़ से निकलने वाली कुमाउनी पत्रिका “आदलि कुशलि ” के तत्वावधान में अपनी मातृभाषा, दुदबोलि व अपनी साहित्य – संस्कृति को सजोने व उसको संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से संकुल केन्द्र – बासोट में बच्चों की विविध प्रतियोगिताएं ऐपण, रंगोली, भाषण, कविता, लोककथा का वाचन व निबंध प्रतियोगिताएं स्थानीय कार्यशाला संयोजक कुमाउनी भाषा, कृपाल सिंह शीला के सहयोग से आयोजित की गयी। जिसमें करीब 25 बच्चों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में चित्रा कक्षा – 10 जवाहर नवोदय विद्यालय – ताड़ीखेत ने प्रथम, पीयूष कक्षा -10, इ.का.- बासोट ने द्वितीय व आरुष कड़ाकोटी, कक्षा-4 रा.आ.प्रा.वि.- बासोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सोम्या ने प्रथम,चित्रा ने द्वितीय व भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमाउनी लोककथा वाचन में सोम्या रावत ,कक्षा-6 आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल – बासोट ने प्रथम, चित्रा कक्षा- 10 जवाहर नवोदय विद्यालय – ताड़ीखेत ने द्वितीय व आरुष कड़ाकोटी , रा.आ.प्रा.वि- बासोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमाउनी कविता वाचन में हर्षित कड़ाकोटी कक्षा -5 ,रा.आ.प्रा.वि.- बासोट प्रथम, दीपिका द्वितीय व मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमाउनी में निबंध लेखन में सोम्या ने प्रथम , चित्राने द्वितीय व दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी। कार्यक्रम के अन्त में कार्यशाला संयोजक कुमाउनी भाषा कृपाल सिंह शीला द्वारा आदलि कुशलि के सम्पादक डॉ. सरस्वती कोहली व प्रसार व्यवस्थापक होशियार सिंह ज्याला का बच्चों को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद, आभार व्यक्त करने के साथ ही सभी सहयोगियों, सभी प्रतिभागियों का भी आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत इन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किये गये। एकदिवसीय कार्यशाला में आदि कुमार,मानस, आदित्य, अंकिता, काव्या, गौरव,जानकी,गीता कुमारी, आर्यन,गौरव,विजय प्रतिमा,लव्या की सक्रिय प्रतिभागिता रही।

Advertisements

Leave a Reply