37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मानसी ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है| मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता| इससे पूर्व उनका कीर्तिमान इसी रेस में 47 मिनट 59 सेकंड का था| अभी तक मानसी इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है| इस चैंपियनशिप में मानसी नेगी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है|

Advertisements


बताते चलें कि मानसी वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रतिक्षण ले रही है| मानसी अभी तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी है| मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है|
सीएम धामी ने भी मानसी को बधाई दी| उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ’37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10,000 कि.मी. वॉकरेस प्रतिस्पर्धा में चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
आपकी यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।
आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!’