अभिनेत्री वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इंदौर| टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को इंदौर से गिरफ्तार किया है| राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही वह जिस मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा था उन्हें भी जब्त कर लिया गया है|

Advertisements


बताते चलें कि इससे पहले इंदौर पुलिस आयुक्त ने ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में जानकारी देने वाले को 5-5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी| दंपति के नाम से लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था| तेजाजी नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरडी कानवा के अनुसार, राहुल इंदौर से भागने की कोशिश कर रहा था| लेकिन उसे पकड़ लिया गया| अब उससे पूछताछ की जा रही है|