गूगल पर भारतीय आयोग ने लगाया 1337 करोड़ का जुर्माना……… जानिए कारण

गूगल पर भारतीय आयोग द्वारा 1337 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि भारतीय आयोग द्वारा यह जुर्माना गूगल की मजबूत स्थिति का इस्तेमाल करने के आरोप में लगाया गया है। भारतीय आयोग का कहना है कि गूगल ने अपनी मजबूत स्थिति का इस्तेमाल किया है इसलिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने गुरुवार को दिग्गज गूगल पर एंड्राइड मोबाइल डिवाइस इको सिस्टम में कई बाजारों में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए जुर्माना लगाया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा यह कार्यवाही की गई है। इसके अलावा प्रमुख इंटरनेट कंपनी को सीसीआई द्वारा आदेश दिए गए हैं कि वह अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोके और बंद करें। विज्ञप्ति में बीते बृहस्पतिवार को आयोग का कहना था कि गूगल को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने कामकाज के तरीकों को संशोधित करना है जिसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisements

Recent Posts