Gujarat Election 2022 -: आम आदमी पार्टी ने कि CM पद के उम्मीदवार की घोषणा

नई दिल्ली| आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है| पार्टी ने पत्रकार ईसुदान गढ़वी को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है| ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद के लिए ईसुदान गढ़वी के नाम का ऐलान किया है| इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे| ईसुदान गढ़वी अभी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव है|

Advertisements


ईसुदान गढ़वी ने सीएम फेस घोषित होने के बाद ट्वीट किया है| उन्होंने ट्वीट करते हुए आप और अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद कहा है और लिखा ‘मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल जी को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं|’