
रमेश चन्द्र पाण्डेय ( बृजवासी)

गरुड़ (बागेश्वर ) । हिंदी पत्रकारिता दिवस पर यहां गोष्ठी व सम्मान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक होकर समाज की समस्याओं को उठाएं। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और पत्रकारों को दर्जा राज्यमंत्री व मां भ्रामरी जन कल्याण समिति ने सम्मानित किया।
तहसील पत्रकार संगठन के तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी के विषय समाजोत्थान में पत्रकारों की भूमिका विषय पर बोलते हुए दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि पत्रकारिता समाज का प्रतिबिंब है। पत्रकारिता समाज और सरकार के बीच सेतु का काम करती है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारों से जनता की आवाज बनने को कहा। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि गोपाल दत्त भट्ट ने कहा कि संकट के समय पत्रकारों ने ही इस देश को संभाला है। उन्होंने पत्रकारों से राजनीति से दूर रहकर जनपक्षीय मुद्दों को कलम की तेज धार देने को कहा। प्रमुख वक्ता डीके जोशी ने पत्रकारिता के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि विधायक ललित फर्सवाण व नपं अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का मार्गदर्शन करती है। साहित्यकार रतन सिंह किरमोलिया, पूर्व बीईओ जीवन चंद्र दुबे व पूर्व प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया ने कहा कि पत्रकार सामाजिक मुद्दों व लोगों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर स्वीप के ब्लाक समन्वयक उमेश जोशी ने एसआरआई की विस्तृत जानकारी दी। एसडीएम वैभव कांडपाल ने पत्रकार संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस दौरान कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, पत्रकार रमेश बृजवासी, अर्जुन राणा, अखिल जोशी, कृष्णा गड़िया, अनिल पांडे, दिनेश नेगी, हरीश जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, बबलू नेगी, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहता, हरेंद्र चिलवाल, शंकर लाल टम्टा, डा. अवधेश तिवारी, सुरेश जोशी, सूरज मेहरा, रोहित पांडे, राजू नेगी आदि मौजूद थे।

