उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार विभागीय भर्ती से बनेंगे सीधे प्रधानाचार्य, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली है| पहली बार नए साल में खाली पदों में से 50% पदों पर विभागीय भर्ती से शिक्षक प्रधानाचार्य बनेंगे|


शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को विभागीय भर्ती का प्रस्ताव भेजा|
हालांकि, राजकीय शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहा है| उनका कहना है कि प्रधानाचार्य के सभी खाली पदों को पदोन्नति से भरा जाए|


प्रदेश में नए साल में बेसिक के सहायक अध्यापक के 2600 पदों में से शेष पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सकती है| भर्ती के मामले में हाल ही में हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग की ओर से इसके संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया है| शासन से भर्ती के लिए मंजूरी मिलने पर करीब 1200 से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती हो सकती है|