हड़ताल से परेशान लोग -: उत्तराखंड में दूसरे दिन भी थमे ट्रक-ऑटो के पहिए

देहरादून| हिट एंड रन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए कानून के विरोध में वाहन चालक सड़क पर उतरे हैं| गढ़वाल विक्रम टेंपो वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सर्वसम्मति से दो और तीन जनवरी को ऑटो और विक्रम संचालित न करने का फैसला लिया गया| हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है|


बीते दिवस ऑटो और विक्रम चालकों ने वाहनों का संचालन खुद नहीं किया और दूसरे को भी नहीं करने दिया| हालात यह रही की धर्मनगरी में ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की हड़ताल के चलते वर्ष के पहले दिन गंगा स्नान और देव दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ी| हर तरफ माथे पर सामान लादे लोग पैदल आवागमन करते दिखे| इक्का-दुक्का चालकों ने वाहन चलाने की कोशिश की लेकिन उन्हें यूनियन के अन्य चालकों ने रोक दिया| पूरे दिन सड़क पर तमाशा चलता रहा|


विरोध प्रदर्शन के दौरान वाहन चालकों ने कानून को वापस देने की मांग की है|
ऑल ओवर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राव अखलाक के अनुसार, ऑल इंडिया मोटर कांग्रेस के बैनर तले ट्रैक चालक आज भी हड़ताल पर है| सरकार ने 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान वापस नहीं लिया तो मजबूरन हड़ताल करनी होगी| अकेले उत्तराखंड में 5000 से ज्यादा वाहनों की पहिए जाम हो जाएंगे|