राजस्थान के मुख्य सचिव बने नैनीताल निवासी सुधांशु पंत, पढ़े पूरी खबर

नैनीताल के रहने वाले सुधांशु पंत राजस्थान में मुख्य सचिव के पद पर चुने गए हैं| केंद्रीय शासन की ओर से उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है|


बता दे, 1991 बैच के आईएएस सुधांशु पंत की प्रारंभिक शिक्षा नगर के सेंट जोसेफ कॉलेज में हुई| देहरादून से 12वीं पास करने के बाद उन्होंने खड़कपुर से बीटेक किया| वर्ष 1991 में वह आईएएस बने| विभिन्न प्रशासनिक पदों पर सेवाएं देने के बाद वर्तमान में वह दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद पर देना थे| अब उन्हें केंद्रीय स्तर से उनके मूल कैडर राजस्थान के लिए भेज दिया है|


सुधांशु का नैनीताल के मल्लीताल पोस्ट ऑफिस के पास गुडलक हाउस में आवाज भी है| सुधांशु को जिम्मेदारी मिलने पर सेंट जोसेफ की प्रधानाचार्य हेक्टर पिंटो सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है|