सिद्धू मूसेवाला की मौत के इतने दिनों बाद पिता ने दिए सनसनीखेज बयान….. कहा जल्द बताऊंगा हत्यारों के नाम

आज से लगभग 80 दिन पहले देश के मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्दू मूसेवाला की कुछ लोगों ने हत्या कर दी जिसके बाद अब जाकर सिद्दू मूसे वाला के पिता ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे कुछ करीबी दोस्तों और नेताओं का हाथ है। साथ में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द ही लोगों के नाम सबके सामने लेकर आएंगे।

Advertisements

बता दे कि आज से 80 दिन पहले फेमस पंजाबी सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मुसेवाला की गोलियों से हत्या कर दी गई थी उस वक्त वह अपने वाहन में बिना सुरक्षाकर्मियों के अकेले जा रहे थे और इसी मौके का फायदा उठाकर हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया उनकी हत्या पर पंजाब में जमकर सियासत भी हुई थी। उनके पिता का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मेहनत से काफी नाम और शोहरत कमाई थी इसलिए कुछ लोग उनकी सफलता से जलते थे इसलिए मूसेवाल को मरवा दिया गया।

यहां तक कि मूसेवाला के पिता ने यहां तक कह दिया कि कुछ लोग यह चाहते थे कि मूसेवाला के कैरियर के फैसले वही लोग ले मगर मूसेवाला ने वह होने नहीं दिया जिसे लोग बर्दाश्त नहीं कर पाए और इसके चलते उन्होंने मेरे बेटे को मरवा दिया।