Fake News देश के लिए खतरा, सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले करे तथ्यों की जांच -: पीएम मोदी

नई दिल्ली| गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में प्रधानमंत्री मोदी ने आज फर्जी खबरों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया|

Advertisements


हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि कानून का पालन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए नकारात्मक ताकतों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हमारी जिम्मेदारी है| फर्जी समाचार देश भर में एक तूफान ला सकते है|
पीएम ने कहा कि हमें लोगों को कुछ भी फॉरवर्ड करने से पहले सोचना होगा| विश्वास करने से पहले सत्यापित करना होगा| संदेशों को फॉरवर्ड करने से पहले उन्हें सत्यापित करने के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विभिन्न तंत्रों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए| फर्जी खबरों के तथ्यों की जांच जरूरी है| प्रौद्योगिकी इसमें एक बड़ी भूमिका निभाती है| लोगों को संदेशों को फॉरवर्ड करने से पहले उन्हें सत्यापित करने की तंत्र से अवगत कराना चाहिए| प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया को सूचना के स्रोत तक सीमित नहीं रखना चाहिए|
इस दौरान देश में आरक्षण के मुद्दे पर फैलाए गए भ्रम का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उससे देश को नुकसान उठाना पड़ा था| उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले लोगों को 10 बार सोचना चाहिए|