Delhi MCD Election -: ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा, बीजेपी पर साधा निशाना….

नई दिल्ली| 4 दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ की घोषणा की| इस दौरान उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 20 सीटों पर सिमट जाएगी|

Advertisements


वहीं, 10 गारंटी को दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए ‘आप’ का घोषणा माना जा रहा है| केजरीवाल की 10 गारंटी का ऐलान करने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम नगर निगम चुनाव जीतेंगे और भाजपा हारेगी|
‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ नीति के अंतर्गत दिल्ली को सुंदर बनाना, कूड़े के पहाड़ को खत्म करना, भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली नगर निगम, आवारा पशुओं से मुक्ति, पार्किंग की समस्या से निजात दिलाना, सड़कें दुरुस्त करना, कर्मचारियों को नियमित करना, कारोबारियों को राहत देना, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करना, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग जोन तैयार करना, दिल्ली को पार्कों की नगरी बनाना, पार्को का विकास करना शामिल है|
बता दें कि इससे पूर्व पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने गारंटी का ऐलान किया था| इसी तरह का एलान वह गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी कर चुके हैं|