पंखे से लटका मिला आठवीं के छात्र का शव, यहां का मामला

एक 14 साल के छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली| मामला ऋषिकेश से सामने आया है जहां कक्षा आठवीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली| परिजन बेटे को अचेत अवस्था में एम्स लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया| मामले में पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा| घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है|

Advertisements


एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी के मुताबिक, छात्र सिद्धार्थ गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था| वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा| उसे दिन सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा|

इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ पर ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया, जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया| कुछ देर तक सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजन कमरे में पहुंचे| दरवाजा अंदर से बंद था| रोशनदान से जाकर देखा तो बेटा पंखे में लटका हुआ था| दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे| जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|