राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण, लोग अभिनय समझ बजाते रहे तालियां, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मैं रामलीला के दौरान एक बेहद ही अजीब घटना घटी, गांव हसनपुर में रामलीला का मंचन चल रहा था जिसमें स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह दशरथ का किरदार निभा रहे थे, अपना अभिनय करते करते मंच पर ही हृदयघात के कारण उनका निधन हो गया, जब परदा गिरने के बाद भी वह नहीं उठे तो साथियों को आश्चर्य हुआ पास जाकर पता चला कि राजेंद्र का निधन हो चुका है।

Advertisements

16 अक्टूबर:- जाने इतिहास (History) में क्यों महत्वपूर्ण है आज का दिन ?

विभिन्न न्यूज़ एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में 2 अक्टूबर से रामलीला का मंचन चल रहा था, 14 अक्टूबर को राम के वन गमन दृश्य के मंचन के दौरान या घटना घटी जिसके बाद रामलीला से जुड़े हुए सभी कलाकारों आम जनों में शोक का माहौल है।