
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन किया है। महज 30 मिनट के अंतर्गत आज शनिवार को भारतीय महिला मुक्केबाजों ने 2 स्वर्ण पदक जीते हैं। प्रीति पंवार के बाद जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड पंच लगाया है। 4:30 बजे खेलने उतरी प्रीति ने महिला 54 किलोग्राम प्रतियोगिता में कनाडा की स्कार्लेट सवाना डेलगाडो के खिलाफ जीत दर्ज की जिसके 15 मिनट बाद जैस्मिन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5- 0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है आधे घंटे के अंतर्गत इन दो महिला खिलाड़ियों ने भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए जो कि काफी गर्व की बात है।
Advertisements


