
उत्तराखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, राज्य के उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के आसार जताए गए हैं और ओलावृष्टि तथा तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके अलावा 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है तथा अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है और मौसम विभाग के अनुसार आगामी 17 मई तक राज्य का मौसम कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है और पूरे प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा राज्य में तेज दौर की बारिश के साथ-साथ बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने के लिए ऑरेंज जारी किया गया है।
Advertisements


