
उत्तराखंड राज्य में महंगाई की मार से उपभोक्ता परेशान है लगातार खाने पीने की चीजों के बढ़ते दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और अब दूध खरीदने से पहले लोगों को पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं, प्रदेश में आंचल का दूध आज से दो से चार रुपए महंगा हो जाएगा। उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रबंध निदेशक जयदीप अरोड़ा के अनुसार दूध के अलावा किसी अन्य उत्पाद में कोई भी बढ़ौतरी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि दूध कि प्रतिदिन एक लाख 80 हजार लीटर की आपूर्ति की जाती है जिसका विभिन्न जिलों में अलग-अलग मूल्य है कुछ जिलों में फुल क्रीम दूध 74 तो कुछ में ₹76 किलो बिकता है। हालांकि अन्य उत्पादों की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है मगर दूध की कीमतों में आज से बढ़ोतरी कर दी गई है।



