Uttarakhand:- मंत्री खजान दास की पैरवी…. पर्वतीय राज्यों को नशे की रोकथाम के लिए अलग से मिले पैकेज

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन जो कि नई दिल्ली में आयोजित हुआ था इस शिखर सम्मेलन के दौरान मंत्री खजानदास द्वारा पर्वतीय राज्यों को नशे की रोकथाम के लिए अलग से पैकेज मिलने की पैरवी की गई। नशे की रोकथाम के लिए उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों को अलग से पैकेज मिले समाज कल्याण मंत्री खजान दास द्वारा यह बात नई दिल्ली में कही गई। मंत्री ने छात्रवृत्ति और दिव्यांग कल्याण पर भी सुझाव रखें, उन्होंने पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरत के अनुरूप सामाजिक कल्याण की नीतियां बनाने की पहल की और जिला स्तर पर बने नशे से जुड़े आंकड़ों का शीघ्र प्रकाशन करने व पर्वतीय तथा मैदानी क्षेत्र की जरूरत के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्था में लचीलापन देने का सुझाव दिया और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियानों में उत्तराखंड के नवचेतना मॉडल व एक प्रयास नशा मुक्त हो समाज, कार्यक्रम के अनुभव साझा करने की बात भी उनके द्वारा इस दौरान कही गई इसके साथ ही दिव्यांग बच्चों के प्रारंभिक हस्तक्षेप के विषय में उन्होंने शून्य से 6 वर्ष तक के बच्चों और जोखिम वाले नवजात शिशुओं की समयबद्ध पहचान के लिए राष्ट्रीय प्रोटोकॉल बनाने की बात भी कहीं और सुझाव दिया कि रेफरल के 7 दिन के भीतर परिवार से संपर्क और 30 दिन के भीतर बच्चे का आकलन सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements

Leave a Reply