Uttarakhand:- दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात….. भेंट की यह खास चीजें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे पर हैं और उन्होंने इस दौरान आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला ,परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनोखी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्त निर्मित कोर्ट की पट्टी, दोरखा , उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री गाय का घी, हर्षिल का राजमा व लाल चावल तथा हरिद्वार कुंभ 2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और उत्तराखंड की विशिष्ट चीजें उन्हें भेंट भी की।

Advertisements

Leave a Reply