नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र खोले जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया डीएम का आभार

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिष्ट मंडल द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को दिनांक 24/ 12/ 22 को अल्मोड़ा नगर के मध्य नगरपालिका अल्मोड़ा में जन सुविधा केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव / ज्ञापन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया गया|

Advertisements


इस अवसर पर सभासद अमित साह मोनू और सभासद मनोज जोशी ने कहा की नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र खुल जाने से खतौनी, जीवित प्रमाण पत्र अन्य प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने में आसानी होगी तथा यह केन्द्र जिला प्रशासन को शिकायती पत्र और ज्ञापन देने का भी उचित माध्यम बनेगा।
जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा इस केंद्र के खुल जाने से ऑनलाइन आवेदन करने वालों को मदद मिलेगी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर बस सेवा का किराया ₹30 से घटाकर ₹10 करने पर भी जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार जताया|
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सभासद अमित साह (मोनू), मनोज जोशी,अर्जुन बिष्ट, पूर्व नगर महामंत्री अधिवक्ता कृष्ण बहादुर सिंह व भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक संजीव कुमार जोशी आदि उपस्थित थे ।