बड़ी खबर :- इस जिले में 17 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन आफत बन रहा है, तो मैदानी क्षेत्रों में सड़कों ने तालाब की शक्ल ले ली है। बारिश की वजह से यातायात में परेशानी हो रही है तो वहीं कई मार्ग बंद हो गए है। बात हरिद्वार जिले की करें तो कांवड़ मेले की वजह से जाम की समस्या दोगुनी हो गई है। देशभर से शिव भक्त कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Advertisements


हरिद्वार की स्थित को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 10 से 17 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कांवड़ मेले का जिक्र भी किया है। कांवड़ के चलते यातायात को संचालित करने के लिए रूट डायवर्ट किए जाएंगे और यातायात व्यवस्था बाधित रहेगी, जिसके कारण स्कूली बसों और बच्चों को जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बारिश और कांवड़ की स्थिति को देखते हुए एक से 12 तक के समस्त निजी, सरकारी स्कूल, अशासकीय और मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी केंद्रों में जिलाधिकारी ने 10 से 17 जुलाई तक का अवकाश घोषित किया है।