बड़ी खबर -: 70 ड्राइवर-कंडक्टरों को जबरन थमाया रिटायर का नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| रोडवेज में 70 ड्राइवर-कंडक्टरों को नौकरी से हटाना तय हो गया है| प्रबंधन ने सभी को जबरन रिटायर का नोटिस थमा दिया है| कर्मचारियों को 90 दिन के बाद सेवानिवृत्त समझा जाएगा|
बताते चलें कि रोडवेज में कई ड्राइवर-कंडक्टर अक्षम होने का हलफनामा देकर बस संचालन और परिचालन के बजाय दफ्तरों में डटे थे| प्रबंधन ने ऐसे ड्राइवर-कंडक्टरों को चिन्हित कर सूची बनाई| इसमें 84 ड्राइवर-कंडक्टरों के नाम सामने आए| प्रबंधन ने इनमें 14 ऐसे ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर जो बस में ड्यूटी करने में अक्षम थे, बाकी सभी 70 को जबरन सेवानिवृत्ति के नोटिस भेज दिए हैं| जिन्हें 90 दिन बाद रिटायर समझा जाएगा|

Advertisements


इससे रोडवेज के कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है| उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना उचित नहीं है, जो कर्मचारी सेवाकाल में अक्षम होते हैं, उनको कानून का भी संरक्षण होता है| बावजूद प्रबंधन नियम विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है| उन्होंने कहा कि रोडवेज में 500 ऐसे कर्मचारी हैं, जो अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं| पहले इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए|
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह ने भी प्रबंध की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा यदि प्रबंधन अपने फैसले को वापस नहीं लेता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे|