बड़ी खबर -: नकल माफिया हाकम सिंह के तीन अवैध भवनों पर चला बुलडोजर

उत्तरकाशी| यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवन आज शनिवार को ध्वस्त किए गए| अब तक 5 भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है| प्रशासन ने धवस्तीकरण के लिए सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी| उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं| प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे|

Advertisements


बताते चलें कि बीते 4 अक्टूबर को गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर हाकम सिंह की ओर से बनाए गए दो रिसॉर्ट धवस्त किए थे| इसके बाद राजस्व विभाग ने भी सरकारी भूमि पर बने 3 भवनों को खाली करने के आदेश दिए थे| जिसकी समयावधि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई थी| निर्धारित समयावधि तक भी इन भवनों को खाली नहीं किया गया, जिस पर अब प्रशासन ने इन्हें ध्वस्त कर दिया|
हाई कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि यदि उक्त भवन संबंधित पक्ष की भूमि पर बनाए गए हैं तो कोई कार्रवाई ना की जाए और यदि सरकारी भूमि पर है तो इन्हें ध्वस्त कर धवस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से लिया जाए|