बागेश्वर – केन्द्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री का तीन दिवसीय जनपद भ्रमण

बागेश्वर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा आज 31 अक्टूबर से तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह आज शनिवार शाम आठ बजे बागेश्वर पहुंचेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक नवंबर को वह कपकोट विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। जबकि दो नवंबर को कपकोट में जनसंपर्क कार्यक्रम के उपरांत दोपहर तीन बजे बागेश्वर पहुंचकर बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।

Advertisements

Leave a Reply