
बागेश्वर । जनपद में हाल ही में निर्वाचित हुए ग्राम पंचायतों के उप-प्रधानों को आज 3 अगस्त को संबंधित विकासखंड सभागारों में शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आदेश जारी करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निदेशक पंचायतीराज, उत्तराखंड एवं राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचनाओं के क्रम में उप-प्रधानों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तथा 15 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब शपथ ग्रहण की कार्रवाई कराई जाएगी। उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम तथा पंचायत प्रतिनिधियों की शपथ संबंधी नियमावली के तहत निर्वाचित उप-प्रधानों को संबंधित विकासखंड सभागारों में विधिवत शपथ दिलाई जाएगी।
Advertisements


