बागेश्वर – प्लान आफ एक्शन के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बागेश्वर । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराये गये माह जुलाई 2026 के प्लाॅन ऑफ एक्शन के अनुपालन में बीते बुधवार को महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलौना बागेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरुकता शिविर में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा उपस्थित नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरणो के माध्यम से विधिक सेवाएं) योजना, 2010, दहेज़ को ना कहें, बच्चों के अधिकार, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, बाल विवाह अधिनियम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रिया-कलाप, मानव तस्करी, पोक्सों एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, विशेष लोक अदालत एन0आई0एक्ट से सम्बन्धित, स्थाई लोक अदालत, समाधान समारोह विशेष लोक अदालत, निःशुल्क कानूनी सलाह एवं सहायता, नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, “सम्मान से पहचान”, नालसा (DAWN) नशे से होने वाले दुष्परिणाम, बाल कल्याण समिति से एवं जे0जे0 एक्ट विषय पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
इसके अलावा मा0 उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के पत्रांक संख्या 1247/यू0के0एस0एल0एस0ए0/2026 दिनांकित 21 मई 2026 के माध्यम से इस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 01.07.2026 से 31.07.2026 की अवधि के दौरान वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तहत पूरे जनपद भर में अन्य कार्यों के साथ-साथ समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों, पब्लिक पार्क, विधिक सेवा केन्द्रों, ग्रामपंचायतों, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों, नदी किनारों एवं सार्वजनिक स्थानों में वन विभाग की सहायता से औषधीय गुणों वाले, फलदार एवं छायादार पौंधारोपण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर एवं वन विभाग, बागेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में वन महोत्सव के तहत महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर बागेश्वर के आस-पास वृक्षारोपण किया गया।
उक्त वृक्षारोपण के तहत बांज, फल्यांट, बोतल बु्रस, मोरपँखी एवं आँवला प्रजाति के 11 पौधें लगाये गयें।

Advertisements

Leave a Reply