बागेश्वर:- कपकोट में जन -जागरुकता शिविर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की दी जानकारी

कपकोट (बागेश्वर) ।जनता को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराना और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के उद्देश्य से शनिवार को विकास खंड गरुड़ एवं नगर पंचायत कपकोट में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी एवं शिविर का आयोजन किया गया।
गरुड़ में खंड विकास अधिकारी व कपकोट में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की देखरेख में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में समाज कल्याण विभाग, उरेड़ा, उद्योग विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन,मत्स्य विकास विभाग,उद्यान, एनआरएलएम तथा रीप परियोजना समेत कई विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी आदि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया।
शिविर में पहुंचे लोगों को विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान जन-शिकायतों और समस्याओं को सुना गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा,नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, दयाल सिंह ऐठानी, गजेन्द्र सिंह, गणेश चंद्र तिरूवा, ईओ बलवंत सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व आमजनता मौजूद रहीं।

Advertisements

Leave a Reply