
बागेश्वर । छाती -मनकोट में आयोजित विशेष पर्यावरण संरक्षण हरियाली महोत्सव का आयोजन छाती एवं मनकोट की सम्मानित मात्र शक्ति,ग्रामीणों,ग्राम प्रधान,सामाजिक कार्यकर्ताओं पर्यावरण प्रेमियों, वन विभाग,भारतीय रेड क्रास बागेश्वर के सामूहिक सहयोग किया गया।देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा एवं वन विभाग के सहयोग से चन्दन,रुद्राक्ष,जामुन,काफल,आवाला,च्यूरा, तेजपत्ता,नीबू,बोतल ब्रुश, मोरपंखी,रिंगाल्,बांस प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर रोपित किए गये पौधों को बचाने की शपथ दिलाई गई,।इस दौरान बृक्षमित्र किशन सिंह मलड़ा ने चाल-खाल बनाने की परम्परा को पहाड़ की पुरानी परंपरा बताते हुए कहां कि हमें इस परम्परा को जीवित रखना होगा। जिससे जल संग्रहण के साथ ही पशु पक्षियों के लिए भी पानी की पूर्ति होती है और रोपित पौधों को भी नमी प्रदान करते हैं आज भी वृक्षारोपण के साथ चाल-खाल बनाये गए साथ ही सभी से पानी बचाने के लिए इसे अपने नित कार्यो में शामिल करने की अपील की गई । विदित हो की काँडा सड़क चौडीकरण का कार्य प्रगति पर है जिससे दोनों तरफ बांस,रिंगाल् , फल-फूलों चारा पत्ती प्रजाति के पौधों का रोपड़ किया जाना है जिसकी शुरुआत आज से की गई ताकि चौडीकरण के बाद किसी भी प्रकार के भूस्खलन आदि समस्याओं से बचाव के साथ ही सड़क सुरक्षा में बांस,रिंगाल् का संरक्षण जीवन का संरक्षण साबित होगा वृक्षारोपण में ग्राम प्रधान छाती नंदा बल्लभ चौबे,ग्राम प्रधान मनकोट वैजयंती पांडे,रेड क्रास के चेयर मैन इंद्र सिंह फर्सवान,सचिव आलोक पांडेय,रमेश प्रकाश पर्वतीय, दिनेश पांडे,दामोदर चौबे,पूरन चौबे,रामदेव रमेश चंद्र,गिरीश पांडेय, गीता पांडे,बिशन दत्त चौबे,हेमा चौबे, गीता देवी,राधिका देवी,कुन्ती देवी,ललिता देवी,मेश पांडे,हेम पांडे, मनीषा मलड़ा,हरीश चंद्र,किशन राम,सुधीर कुमार,महेश बलसुनि,चंदन सिंह नगरकोटी, भजन सिंह मलड़ा,बेद प्रकाश पांडेय, कान्हा वर्मा आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


