
बागेश्वर । जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाला जनता दरबार अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है और आने वाली नई सूचना के बाद ही जनता दरबार की तिथि और दिन तय किया जाएगा।

