बागेश्वर – बाल विकास परियोजना कार्यालय मजियाखेत में आधार सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के बाल विकास परियोजना कार्यालय, मजियाखेत में आधार सेवा केन्द्र प्रारम्भ हो गया है। इस आधार सेवा केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिसमें 6 वर्ष तक के बच्चों का आधार नामांकन,आधार बायोमैट्रिक अपडेट,नाम में सुधार,पते में परिवर्तन,मोबाइल नंबर अपडेट आदि सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 9897535578 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements

Recent Posts