अल्मोड़ा:- ग्रामीणों ने अवैध लीसा दोहन के खिलाफ करी बड़ी कार्यवाही….. पकड़े 27 टिन

अल्मोड़ा। जिले में अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों ने 27 टिन लीसा पकड़ा है। भनोली तहसील के अंतर्गत ग्राम चगेठी के जंगलों में ग्रामीणों ने 27 टिन अवैध लीसा पड़कर वन पंचायत सरपंच को सुपुर्द किया है। गांव के निकट स्थित जंगल और नाप भूमि में लंबे समय से अवैध रूप से लीसा दोहन किया जा रहा था और लीसा तस्कर छोटे-छोटे चीड़ के पेड़ों पर घाव लगाकर अवैध तरीके से लीसा निकाल रहे थे जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे और कई बार वन विभाग तथा संबंधित ठेकेदारों से शिकायत भी की मगर फिर भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो पाई इसके बाद ग्रामीणों ने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया और बिना नंबरिंग के 27 टिन लीसा बरामद हुआ जिसे ग्रामीणों ने अवैध मानते हुए इसकी सूचना तुरंत जागेश्वर रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी को दी उसके बाद फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने उन्हें लीसा सौंप दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अन्य स्थानों पर भी छोटे छोटे पेड़ों से अवैध लीसा निकाला जा रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Advertisements

Leave a Reply