अल्मोड़ा:- जिले में बाघ और तेंदुए ने बढ़ाई दहशत….. लोगों में डर के साथ व्याप्त है आक्रोश

अल्मोड़ा। जिले में बाघ और तेंदुए ने लगातार दहशत मचाई हुई है मौलेखाल क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में आदमखोर वन्य जीवो ने अपने हमले से लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है इस दौरान लोगों में डर और गुस्सा एक साथ व्याप्त है कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटे मोहान रेंज के तड़म और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों काफी भय बना हुआ है। बीते 1 महीने से लगातार तेंदुआ सक्रिय है और एक महीने के अंतर्गत दूसरी जान जाने से भी ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार शाम ग्राम सभा तड़म के तोक बौरड़ा निवासी 50 वर्षीय महिपाल सिंह मेहरा अपनी पत्नी के साथ घास लेकर घर लौट रहे थे और घात लगाए आदमखोर वन्य जीव ने अचानक उन पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया शुरुआती अनुमान बाघ के हमले के बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन जांच के बाद आधिकारिक पुष्टि करेगा और इससे पहले भी 31 मार्च को तड़म गांव में 60 वर्षीय खीम सिंह को एक जंगली जानवर ने मौत के घाट उतारा था ग्रामीणों में इसे लेकर काफी आक्रोश है और उन्होंने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

Leave a Reply