
अल्मोड़ा| भारत के वीर शहीदों की याद में एसएसजे कैंपस में शौर्य दीवार स्थापित हो गई है| मंगलवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर एनएस भंडारी ने शौर्य दीवार का लोकार्पण कर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया|
Advertisements

इस मौके पर कुलपति ने कहा कि गणित विभाग में स्थापित किए गए शौर्य दीवार में देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को लेकर दीवार तैयार की गई है| जिसका अनावरण कर देश के वीरों को स्मरण किया गया|
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में संरचनात्मक ढांचे को विकसित करने के प्रयास हो रहे हैं|

