अल्मोड़ा:- विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के पूर्व छात्र प्रभाकर सिंह परमार ने पास करी पीसीएस परीक्षा

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के पूर्व छात्र प्रभाकर सिंह परमार का चयन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 में Finance Officer/Treasury Officer (Finance Department)/वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी (वित्त विभाग ) पद पर हुआ है । प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 5 तक सरस्वती शिशु मंदिर रानीखेत, 6 से 10 तक विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत तथा कक्षा 11 व 12 वीं की शिक्षा विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा रोड, अल्मोड़ा से हुई, जहाँ से उन्होंने ज्ञान की नींव को मजबूत किया। प्रभाकर ने कक्षा 10 (2016में ) में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की राज्य वरीयता सूची में 2nd और कक्षा 12 (2018 में ) 5th स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से भौतिक विज्ञान विषय में स्नातक BSc (Hons) Physics – 2018-2021 तथा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से परस्नातक MSc Physics 2021-23 की पढ़ाई पूरी की। और निरंतर कठिन परिश्रम, मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

प्रभाकर की यह प्रेरणादायक यात्रा न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है—अगर लगन और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
प्रभाकर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। प्रभाकर की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल एवं प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply