7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप के लिए अल्मोड़ा जिले के 16 खिलाड़ी चयनित।

अल्मोड़ा। मुए-थाई एसोशिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान एवं उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में बीते 1 जून से 4 जून 2026 तक हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित हो रही है। “7वीं नेशनल यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026” में अल्मोड़ा जिले के 16 चयनित खिलाड़ी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे।
जानकारी देते हुए मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के 16 प्रतिभाशाली खिलाड़ी उत्तराखंड की टीम का हिस्सा होंगे । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश के 59 खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। अल्मोड़ा के चयनित खिलाड़ियों में:-
(1) गर्विता बिष्ट (2) अंकिता बिष्ट (3) मन्नत (4) साक्षी बिष्ट (5) माही बिष्ट (6) तनुश्री लटवाल (7) रजनी नेगी (8) कनिका सिजवाली (9) प्रियांशी गिनवाल (10) सिमरन सिजवाली (11) उज्ज्वल रावत (12) हर्षित भैसोड़ा (13) योगेश सिजवाली (14) नितिश कुमार (15) प्रखर सिजवाली एवं (16) तनुज लोहनी तथा विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की चार छात्राएं प्रतिभाग करेंगी:- तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी, कनिका सिजवाली व सिमरन सिजवाली सभी छात्र-छात्राएं अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें।
इस उपलक्ष्य में राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुए-थाई उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, विधायक मनोज तिवारी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट, मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नीलेश जोशी, भारती लटवाल, ममता बिष्ट, स्मिता जोशी, दीप्ती पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोगों ने जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है ।

Advertisements

Leave a Reply